पंचतत्व में विलीन हुए रूपी सोरेन,नेमरा में अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

Author किशोर अनिल | Writer अनिल मिश्रा
Updated:
पंचतत्व में विलीन हुए रूपी सोरेन,नेमरा में अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

Ranchi

पंचतत्व में विलीन हुए रूपी सोरेन,नेमरा में अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब 

 

अनिल मिश्र/रांची 

बिहार प्रदेश से अलग होकर झारखंड प्रदेश की नींव रखने वाले दिवंगत जननायक और मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए नेमरा लाया गया। पार्थिव शरीर के गांव पहुंचते ही पूरा माहौल गम में डूब गया। घर-घर से लोग बाहर निकले। बुजुर्ग, महिलाएं, युवा और बच्चे, हर कोई अंतिम दर्शन करना चाहता था।इस बीच परिवार के सदस्यों के साथ ग्रामीण, समर्थक, पार्टी कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम लोग शव यात्रा में शामिल हुए। नेमरा की गलियों से गुजरती अंतिम यात्रा में एक ही भाव दिखाई दे रहा था अंतिम जोहार। रूपी सोरेन को अंतिम जोहार। लोग नम आंखों से अपनी प्रिय रूपी सोरेन को अंतिम विदाई देने श्मशान घाट तक पहुंचे।रूपी सोरेन को अंतिम जोहार देने के लिए नेमरा में ऐसा जनसैलाब उमड़ा कि गांव की गलियों से लेकर श्मशान घाट तक सिर्फ लोग ही लोग नजर आए। झारखंड प्रदेश के रामगढ़ जिले का नेमरा गांव, यही वह माटी है, जहां सोरेन परिवार की जड़ें गहरी हैं।आज गुरुवार को इसी गांव ने अपने परिवार की एक और बड़ी शख्सियत को नम आंखों से विदाई दी।

ये भी पढ़ें: IIT RANCHI : इंस्टिट्यूट के प्रेशर और लापरवाही के वज़ह से छात्र आदित्य का जान गया है डायरेक्टर को इस्तीफा देना होगा --देवेन्द्र नाथ महतो,छात्र नेता

ये भी पढ़ें: Ranchi : अपनी माता जी के श्राद्धकर्म में व्यस्तता के बाबजूद पैतृक गांव नेमरा में जनहित के कार्यों का निष्पादन कर रहे हैं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

किशोर अनिल

लेखक के बारे में

By किशोर अनिल

सीनियर एडिटर

राजनीति और राज्य मामलों पर दो दशक का अनुभव।

Tags
झारखण्ड Ranchi
लेटेस्ट खबरें

IIT RANCHI : इंस्टिट्यूट के प्रेशर और लापरवाही के वज़ह से छात्र आदित्य का जान गया है डायरेक्टर को इस्तीफा देना होगा --देवेन्द्र नाथ महतो,छात्र नेता

14 Oct

Ranchi : अपनी माता जी के श्राद्धकर्म में व्यस्तता के बाबजूद पैतृक गांव नेमरा में जनहित के कार्यों का निष्पादन कर रहे हैं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

14 Oct

झारखंड के रामगढ़ में सरकारी एवं निजी डॉक्टर एकजुट, बुधवार को डीसी को सौंपेंगे ज्ञापन

14 Oct

छिन्नमस्तिका भवानी मंदिर में नवरात्रि के अवसर पर विशेष पूजा- अर्चना, श्रद्धालुओं की भक्ति में उमड़ रहा है जनसैलाब

13 Oct

हेमंत सोरेन ने पांचवें दिन अपने पैतृक गांव में श्रद्धाक्रम की रस्म निभाई

13 Oct

Ranchi : पलामू के विश्रामपुर- डांडिला खुर्द में धूमधाम से निकली शारदीय नवरात्रि की कलश यात्रा

12 Oct

झारखंड की राजधानी रांची के खेलगांव में पांचवें वर्ष में ग्रामीण एवं सुदूर क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों के खिलाड़ी दिखा रहे खेल की हुंकार

7 Oct

पब्लिक जी न्यूज़ ऐप :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए