9:05 बजे आखिरी कॉल, 10 मिनट बाद टूटा संपर्क, नेपाल बाढ़ में 77 कैलाश यात्रियों का क्या हुआ?
देश
Nepal Flood: नेपाल की बाढ़ के बीच कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौट रहे 77 यात्रियों को लेकर चिंता बढ़ गई है. सुबह 9:05 बजे तक समूह के लीडर से संपर्क हुआ था, लेकिन करीब 10 मिनट बाद सभी से संपर्क टूट गया. बाढ़ के बाद संचार व्यवस्था ठप होने से आगे कोई बातचीत नहीं हो पाई है.
Nepal Flood: नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बीच कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए ईशा फाउंडेशन के Sacred Walks समूह के 77 यात्रियों से संपर्क टूटने की खबर ने चिंता बढ़ा दी है. समूह अपनी यात्रा पूरी कर काठमांडू लौट रहा था. आखिरी बार सुबह 9:05 बजे ग्रुप लीडर प्रवीण से बात हुई थी, लेकिन करीब 10 मिनट बाद दोबारा संपर्क नहीं हो सका.
77 यात्री पहुंचे थे इमिग्रेशन सेंटर
ईशा Sacred Walks की कोऑर्डिनेटर मां गंभीरि के मुताबिक यह समूह कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी कर चुका था और तिब्बत इमिग्रेशन पार करने के बाद काठमांडू लौट रहा था. समूह में कुल 77 यात्री थे और सभी इमिग्रेशन सेंटर तक पहुंच चुके थे. इस समूह की अगुवाई प्रवीण कर रहे थे.
सुबह 9:05 बजे आखिरी बार हुई बात
मां गंभीरि ने बताया कि उनकी टीम के एक सदस्य ने सुबह करीब 9:05 बजे प्रवीण से फोन पर बात की थी. उस समय तक हालात सामान्य थे और किसी तरह की परेशानी या खतरे की जानकारी नहीं मिली थी. लेकिन करीब 10 मिनट बाद जब टीम ने दोबारा संपर्क करने की कोशिश की तो न तो प्रवीण और न ही समूह के किसी अन्य सदस्य से बात हो सकी.
अचानक आई बाढ़, नहीं मिली कोई चेतावनी
मां गंभीरि के मुताबिक ऐसा लगता है कि घटना इन्हीं 10 मिनटों के भीतर हुई. उन्होंने कहा कि इससे पहले किसी तरह की चेतावनी या खतरे का संकेत नहीं था. उनके अनुसार बातचीत के समय सब कुछ सामान्य था और किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही देर में हालात इतने तेजी से बदल जाएंगे.
अचानक आ गई बाढ़, देखें वीडियो
संचार व्यवस्था ठप, अधिकारियों से अपडेट का इंतजार
बाढ़ के बाद इलाके में संचार व्यवस्था ठप हो गई. इस कारण जमीन पर मौजूद लोगों से संपर्क टूट गया है. ईशा फाउंडेशन फिलहाल स्थानीय अधिकारियों से जानकारी मिलने का इंतजार कर रहा है. मां गंभीरि ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही यात्रियों और वॉलंटियरों के बारे में कोई जानकारी मिलेगी.
इस साल 21 समूह कर रहे कैलाश यात्रा
मां गंभीरि ने बताया कि इस साल Sacred Walks के कुल 21 समूह कैलाश मानसरोवर यात्रा कर रहे हैं. इनमें कई समूह अपनी यात्रा पूरी कर चुके हैं, कुछ रास्ते में हैं और कुछ की यात्रा अभी शुरू होनी है.
Also Read: Nepal Flood New Video: नेपाल बाढ़ का सबसे डरावना वीडियो, पानी के सैलाब को देख कांप उठेगा कलेजा
ये भी पढ़ें: संसद सत्र: आज की कार्यवाही का वीडियो सार
ये भी पढ़ें: देश की बड़ी खबर: संसद और केंद्र सरकार के आज के फैसले
पब्लिक जी न्यूज़ Digital Top Story
लेखक के बारे में
By प्रिया सिंह
फीचर एडिटर
लाइफस्टाइल और फीचर स्टोरीज।

संसद सत्र: आज की कार्यवाही का वीडियो सार
29 Aug
देश की बड़ी खबर: संसद और केंद्र सरकार के आज के फैसले
29 Aug
देश की ताजा खबर 10: आज की बड़ी अपडेट
27 Aug
Nepal Flood Live: नेपाल फ्लैश फ्लड में 160 मौत, 750 से ज्यादा लापता, UP-बिहार में अलर्ट
27 Aug
VIDEO: देश की बड़ी खबर 9
27 Aug
तिब्बत में बाढ़ का कहर: सद्गुरु ने बताया- कैलाश यात्रा पर गए Isha Foundation के 77 तीर्थयात्री लापता
27 Aug
VIDEO: देश की बड़ी खबर 8
27 Augपब्लिक जी न्यूज़ ऐप :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए