17 सितंबर राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस की तैयारी चरम पर _ कॉंग्रेस "

Author किशोर अनिल | Writer अनिल मिश्रा
Updated:
17 सितंबर राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस की तैयारी चरम पर _ कॉंग्रेस "

गया

17 सितंबर राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस की तैयारी चरम पर _ कॉंग्रेस "

 

अनिल मिश्र/ पटना 

 

 राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस 17 सितंबर की तैयारी में कॉंग्रेस, युवा कॉंग्रेस, एन एस यू आई, इंटक, कॉंग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, के नेता, कार्यकर्ता लगे हुए हैं। इस संबंध में बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह, बाबूलाल प्रसाद सिंह, धर्मेंद्र कुमार निराला, युवा कॉंग्रेस अध्यक्ष विशाल कुमार, एन एस यू आई के अध्यक्ष नवनीत कुमार सिंह, इंटक महासचिव टिंकू गिरी, कॉंग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनील कुमार पासवान आदि ने कहा कि 17 सितंबर को गया गांधी मैदान गेट नंबर 7 के पास छात्र- युवा गूंज आयोजित किया जाएगा, जिसमें शामिल कॉंग्रेसजन के साथ-साथ छात्र, युवा 40 वर्षो के चरम पर पहुंची बेरोजगारी पर अपने, अपने विचार रखेंगे।इस कार्यक्रम में कॉंग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ पकौड़ी बना कर बेचने, युवा कॉंग्रेस के साथी चाय बेचने तथा इंटक के साथी जुता पॉलिस करने का काम करके मोदी सरकार पर कटाक्ष करेंगे क्योंकि मोदी सरकार सत्तासीन होते ही 2014 में घोषणा किए थे कि प्रतिवर्ष 02 करोड़ बेरोजगारों को रोजगार देंगे, परंतु 02 लाख भी पूरा नहीं कर पाए, आज केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में लाखों, लाख पद खाली है, तथा प्रधानमंत्री, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों सहित भाजपा नेताओं द्वारा रोजगार को पकौड़े , चाय बेचने, जुता पॉलिस करने का हमेशा ताना देकर देश के बेरोजगारों के जले शरीर पर नमक रगड़ने का काम कर रहे हैं, जिसके चलते आज देशभर के छात्र, युवा का मोदी सरकार के खिलाफ गुस्से का ज्वालामुखी फ़ट चुका है, तथा सड़कों पर उनका आंदोलन जारी है। 

    नेताओं ने कहा राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के अवसर पर सरकार से प्रमुख मांगे दोहराई है जिसमें केंद्र और राज्य सरकारों में खाली पदों को अविलंब भरना, पेपर लीक की घटनाओं को रोकना, समय पर भर्ती प्रकिया पूरी करना , शिक्षित बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता प्रदान करने आदि शामिल

ये भी पढ़ें: CUSB GAYA: सीयूएसबी के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज डिपार्टमेंट के रिकॉर्ड 19 विद्यार्थियों ने यूजीसी नेट - जेआरएफ जून 2026 परीक्षा में मारी बाज़ी

ये भी पढ़ें: स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद बाजारवाद का बढ़ना भारतीय संस्कृति का क्षरण - महेश कुमार

किशोर अनिल

लेखक के बारे में

By किशोर अनिल

सीनियर एडिटर

राजनीति और राज्य मामलों पर दो दशक का अनुभव।

Tags
gaya गया
लेटेस्ट खबरें

पब्लिक जी न्यूज़ ऐप :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए