सीयूएसबी एवं एलएनएमयू दरभंगा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एनईपी-2020 संवेदीकरण एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का शुभारंभ
Gaya
सीयूएसबी एवं एलएनएमयू दरभंगा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एनईपी-2020 संवेदीकरण एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का शुभारंभ
अनिल मिश्र/पटना
दक्षिण बिहारकेंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र (एमएमटीटीसी)तथा ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (एलएनएमयू), दरभंगा के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम (एमएमटीपीपी),शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की योजना के अंतर्गत आयोजित 21 वें आठ दिवसीय “राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 संवेदीकरण एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम” का शुभारंभ ऑनलाइन माध्यम से हो गया | सीयूएसबी के कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह एवं एलएनएमयू के कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी के मार्ग दर्शनमें आयोजित कार्यक्रम में देश के विभिन्न उच्च शिक्षण संस्थानों एवं शैक्षणिक संगठनोंसे 13 राज्यों का प्रतिनिधित्व करते हुए 150 से अधिक प्रतिभागियों ने सहभागिता दर्ज कराई है।उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. ए. रविंद्रनाथ, कुलपति, कश्मीर केंद्रीय विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के महत्वपूर्ण विषय “संस्थागत विकास योजना” पर विस्तारपूर्वक विचार व्यक्त किए। उन्होंने 21वीं सदी के शिक्षार्थियों के समग्र विकास की आवश्यकता पर बल देते हुए नवीन शिक्षण-पद्धतियों एवं मूल्यांकन तकनीकों की भूमिका को रेखांकित किया। अपने व्याख्यान में उन्होंने शैक्षणिक उत्कृष्टता प्राप्त करने हेतु आवश्यक मानकों एवं आयामों की विस्तृत चर्चा की। उन्होंने संस्थागत, व्यक्तिगत, अवसंरचनात्मक तथा वित्तीय पहलुओं के साथ-साथ संस्थान के लक्ष्य, दृष्टि, मिशन एवं उद्देश्यों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्पष्ट दृष्टि, सुदृढ़ नेतृत्व, सहभागी प्रशासन एवं निरंतर गुणवत्ता सुधारकी संस्कृति के माध्यम से ही उच्च शिक्षण संस्थान राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के उद्देश्यों को प्रभावी रूप से साकार कर सकते हैं।अध्यक्षीय संबोधन में कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षानीति-2020 भारत की शिक्षा व्यवस्था को वैश्विक मानकों के अनुरूप रूपांतरित करने की दिशा में एक दूरदर्शी, समावेशी एवं परिवर्तनकारी पहल है। उन्होंने कहा कि यह नीति 21वीं सदी की चुनौतियों, आवश्यकताओं एवं अवसरों को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों में ज्ञान, कौशल, नवाचार, सृजनात्मकता तथा नैतिक मूल्यों के समन्वित विकास का मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने आगे कहा कि भारत सरकार द्वारा परिकल्पित“आत्मनिर्भर भारत” तथा “विकसित भारत @2047” के लक्ष्यों की प्राप्ति में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उत्कृष्ट शोध, नवाचार एवं समाजोन्मुख विस्तार गतिविधियों की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने प्रेरक शब्दों में कहा “पथ का अंतिम लक्ष्य नहीं है, सिंहासन पर चढ़ते जाना; सब समाजको लिए साथ में, आगे है बढ़ते जाना।” वास्तविक विकास तभी सार्थक है जब समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चितहो तथा प्रगति का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। डॉ. जाधव प्रतापसिंह, सहायक प्राध्यापक, राजनीति विभाग के द्वारा सत्र का सञ्चालन किया गया। कार्यक्रमके प्रारंभ में शिक्षक-शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्षा प्रो. मितांजलि साहू ने मुख्यअतिथि, माननीय कुलपति, विशिष्ट अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभासी मंच पर स्वागत किया।एमएमटीटीसी, सीयूएसबी के निदेशक एवं कार्यक्रम समन्वयक प्रो. तरुण कुमार त्यागी नेकार्यक्रम का विस्तृत परिचय प्रस्तुत करते हुए एवं इसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में एलएनएमयू से कार्यक्रम समन्वयक प्रो जिया हैदर, कोऑर्डिनेटर,आईक्यूएसी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया |
ये भी पढ़ें: स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद बाजारवाद का बढ़ना भारतीय संस्कृति का क्षरण - महेश कुमार
पब्लिक जी न्यूज़ Digital Top Story
लेखक के बारे में
By किशोर अनिल
सीनियर एडिटर
राजनीति और राज्य मामलों पर दो दशक का अनुभव।

CUSB GAYA: सीयूएसबी के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज डिपार्टमेंट के रिकॉर्ड 19 विद्यार्थियों ने यूजीसी नेट - जेआरएफ जून 2026 परीक्षा में मारी बाज़ी
1 Oct
स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद बाजारवाद का बढ़ना भारतीय संस्कृति का क्षरण - महेश कुमार
30 Sep
शिवसेना के संस्थापक बाला साहब ठाकरे के पुत्रवधू स्मिता ठाकरे ने गयाजी में किया तर्पण एवं पिण्ड दान
30 Sep
सीयूएसबी में अंतरराष्ट्रीय सूक्ष्मजीव दिवस पर विशेषज्ञों द्वारा सूक्ष्मजीवों के लाभ एवं हानियों पर परिचर्चा
19 Sep
17 सितंबर राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस की तैयारी चरम पर _ कॉंग्रेस "
16 Sepपब्लिक जी न्यूज़ ऐप :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए